Signed in as:
filler@godaddy.com
.jpeg/:/cr=t:0%25,l:0%25,w:100%25,h:100%25/rs=w:1023,cg:true)
स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयन्ती के अवसर पर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कोयला नगर कॉलोनी में एक चौक पर स्वामी विवेकानंद जी की एक प्रतिमा भी स्थापित की गयी और इस चौक का नामकरण विवेकानंद चौक के नाम से किया गया। प्रतिमा का अनावरण मुजफ्फरनगर स्थित राम कृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी व्रजेश्वरानन्द जी महाराज, एवं माननीय सांसद पी. एन. सिंह द्वारा मा

सीएमडी बीसीसीएल श्री समीरन दत्ता ने कहा कि, भारत युवाओं का देश है. युवा स्वामी जी के पदचिन्हों पर चलकर अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं. इस अवसर पर स्वामी व्रजेश्वरानन्द जी महाराज ने स्कूली बच्चों एवं सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, स्वामी जी का जीवन हम सब के लिए प्रेरणादायक रहा . उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कार्य किया तथा युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लगाई गई स्वामी विवेकानंद की प्रत

उपर्युक्त प्रतियोगिताओं में निम्नलिखित छात्र-छात्राओं ने पुरस्कार प्राप्त किए –
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता (कनिष्ठ वर्ग)
1. श्लोक जोशी, डी ए वी पब्लिक स्कूल – प्रथम
2. सार्थक सिंह, धनबाद पब्लिक स्कूल – द्वितीय
3. कुमकुम रानी और एकता श्रीवास्तव, डी ए वी कोयला नगर – तृतीय
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता (वरिष्ठ वर्ग)
1. बृज किशोर यादव, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गोसाईंडीह – प्रथम
2. दीपक म
स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयन्ती के अवसर पर रामकृष्ण विवेकानंद स्वाध्याय सेवा ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कोयला नगर कॉलोनी में एक चौक पर स्वामी विवेकानंद जी की एक प्रतिमा भी स्थापित की गयी और इस चौक का नामकरण विवेकानंद चौक के नाम से किया गया। प्रतिमा का अनावरण मुजफ्फरनगर स्थित राम कृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी व्रजेश्वरानन्द जी महाराज, एवं माननीय सांसद पी. एन. सिंह द्वारा धनबाद के माननीय विधायक श्री राज सिन्हा एवं बीसीसीएल सीएमडी श्री समीरन दत्ता तथा सीवीओ श्री अमन राज की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस दौरान आसपास के विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता जैसे आयोजन भी किये गये। कार्यक्रम में आस पास के बड़ी संख्या में नागरिक एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.
माननीय सांसद, धनबाद श्री पी एन सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन ने सदैव समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई है. स्वामी जी सभी भारतीयों के प्रेरणास्रोत रहे हैं. बी सी सी एल सामाजिक सरोकारों के विभ्इन् कार्य रहा है . इसा प्रकार के कार्यों से बीसीसीएल सभी के उत्थान में योगदान दे रहा है . माननीय विधायक श्री राज सिन्हा ने कहा कि , बच्चों को स्वामी जी के जीवन को आदर्श मानकर उनके पदचिन्हों पर चलकर सफलता प्राप्त करनी चाहिए. बीसीसीएल ने स्वामी जी की प्रतिमा स्थापित कर युवाओं को उत्साहित करने का प्रशंसनीय कार्य किया है इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं.
सीएमडी बीसीसीएल श्री समीरन दत्ता ने कहा कि, भारत युवाओं का देश है. युवा स्वामी जी के पदचिन्हों पर चलकर अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं. इस अवसर पर स्वामी व्रजेश्वरानन्द जी महाराज ने स्कूली बच्चों एवं सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, स्वामी जी का जीवन हम सब के लिए प्रेरणादायक रहा . उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कार्य किया तथा युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लगाई गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के लिए स्वामी ब्रजेश्वरानंद ने बीसीसीएल प्रबंधन को बधाई दी.
इस कार्यक्रम के आयोजन में बीसीसीएल के सिविल, राजभाषा एवं प्रशासन विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. डी ए वी सिंदरी के बच्चों ने सीएमडी समीरन दत्ता को एक पेंटिंग भी भेंट की. इस अवसर पर कंपनी सेक्रेटरी बी. के. पारुई, महाप्रबंधक (कार्मिक) विद्युत साहा, महाप्रबंधक (सिक्यूरिटी) एम. एस. पाण्डेय, विभागाध्यक्ष (प्रशासन) सुरेन्द्र भूषण, विभागाध्यक्ष (कल्याण) निर्मला किरण, वर्कशॉप से बिकेस कुमार, सिविल अधिकारी सनी मौर्या तथा विशाल आनंद उपस्थित रहे . सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (राजभाषा) श्री दिलीप कुमार सिंह ने किया.
राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर निम्नलिखित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया –
1. बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता (जूनियर और सीनियर वर्ग)
2. भाषण प्रतियोगिता (जूनियर और सीनियर वर्ग)
3. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
उपर्युक्त प्रतियोगिताओं में धनबाद स्थित 15 सरकारी और निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।
उपर्युक्त प्रतियोगिताओं में निम्नलिखित छात्र-छात्राओं ने पुरस्कार प्राप्त किए –
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता (कनिष्ठ वर्ग)
1. श्लोक जोशी, डी ए वी पब्लिक स्कूल – प्रथम
2. सार्थक सिंह, धनबाद पब्लिक स्कूल – द्वितीय
3. कुमकुम रानी और एकता श्रीवास्तव, डी ए वी कोयला नगर – तृतीय
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता (वरिष्ठ वर्ग)
1. बृज किशोर यादव, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गोसाईंडीह – प्रथम
2. दीपक मोदक, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गोसाईंडीह – द्वितीय
3. आयुष राठौड़, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गोसाईंडीह – तृतीय
भाषण प्रतियोगिता (कनिष्ठ वर्ग)
1. आर्या कुमारी, सरस्वती विद्या मंदिर, भूली
2. अभिज्ञान श्रीवास्तव, धनबाद पब्लिक स्कूल
3. अक्षय, धनबाद पब्लिक स्कूल
भाषण प्रतियोगिता (वरिष्ठ वर्ग)
1. आयुष पाण्डेय, क्रेडो वर्ल्ड स्कूल
2. भाव्या, डी ए वी सिंदरी
3. श्रेया भंडारी, डी ए वी सिंदरी
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
1. भारतीय विद्या मंदिर
2. डी ए वी सिंदरी
3. सरस्वती विद्या मन्दिर
National Youth Day






Copyright © 2024 RKVSST - All Rights Reserved.
Powered by GoDaddy

रामनवमी के पावन अवसर पर दिनांक 17 अप्रैल, 2024 को रामकृष्ण विवेकानंद स्वाध्याय सेवा ट्रस्ट में 04.30 बजे अपराह्न से सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा। आप सभी इसमें सादर आमंत्रित हैं।
We use cookies to analyze website traffic and optimize your website experience. By accepting our use of cookies, your data will be aggregated with all other user data.